{"_id":"5c82beccbdec2213f52b6d8a","slug":"155207249014-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांव के प्रधानों ने किया घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांव के प्रधानों ने किया घोटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिले के प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक विकास कार्यों का पैसा डकार रहे हैं। अलग-अलग जांचों में रसूलाबाद ब्लाक के टिपटिया और सरवनखेड़ा ब्लॉक की मनेथू, कटका व लोदीपुर ग्राम पंचायतों में गबन उजागर हुआ है। इन गांवों के प्रधान, पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों से वसूली करने के आदेश दिए गए हैं।
रसूलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत टिपटिया में राज्यवित्त, ग्राम निधि और मनरेगा की धनराशि से विकास कार्य कराने में घोटाला किया गया। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने राज्यवित्त खाते से 47258 रुपये, ग्राम निधि खाते से 24 हजार रुपये का दुरुपयोग किया। इसी तरह मनरेगा के खाते से 1 लाख 97 हजार रुपये का दुरुपयोग किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम राकेश कुमार ने कमेटी बनाकर जांच कराई जिसमें शिकायत सही पाई गई। प्रधान और पंचायत सचिव नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने गबन का दोषी मानते हुए प्रधान व सचिव से 2.69 हजार रुपये वसूली का आदेश दिया है। डीपीआरओ ने शिवशंकर सिंह ने बताया कि धनराशि जमा न करने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम और पंचायत सचिव पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह सरवनखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनेथू, कटका व लोदीपुर में मनरेगा की धनराशि का गबन किया गया। आयुक्त ग्राम्य विकास ने मनरेगा में अधिक धनराशि खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों में कार्यों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। इस पर मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, अवर अभियंता, एडीओ पंचायत ने दिसंबर 2018 में मनेथू, कटका और लोदीपुर ग्राम पंचायत में सत्यापन किया था। कार्यों की माप पुस्तिका में मिट्टी कार्य की मापें अंकित नहीं मिली। इसके अलावा खंडजा में प्रति वर्गमीटर में ईंटे कम मिली थीं। जांच में कटका में 4368 रुपये, लोदीपुर में 10950 व मनेथू में 12186 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग पाया गया। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने तीनों ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव सचिव व तकनीकी सहायक से वसूली कराने के लिए डीएम पत्र को लिखा था। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ सरवनखेड़ा को 10 दिनों के अंदर तीनों प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से धनराशि की वसूली कराकर जिला रोजगार गारंटी निधि कानपुर देहात के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पांच गांव के प्रधानों ने किया घोटाला
प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक से रिकवरी के आदेश
क्रासर
रसूलाबाद के टिपटिया गांव में 2.69 लाख का गोलमाल
सरवनखेड़ा की मनेथू, कटका व लोदीपुर भी हुआ खेल