फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर

समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर

Fri, 01 Mar 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की।

एडीएम ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ मृत्यु दर, आशा भुगतान, प्रधानमंत्री वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजनाओं के धीमी क्रियान्वयन पर नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा में नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चों की सर्जरी संबंधी सूची उन्हें उपलब्ध कराएं।

सीएमओ डा. हीरा सिंह से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित कराने के लिए कहा। डाक्टरों की समय से अस्पतालों में उपस्थित व गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बीएसए व जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि पल्स पोलिया अभियान में अपने स्तर से सहयोग करें। बच्चों की रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करें। महिलाओं को लगने वाले गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा के बाबत जानकारी देने के निर्देश। डीपीओ राकेश यादव, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीपी सिंह, सत्यनारायण कटियार, डा. एपी वर्मा, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डा. एमके जतारया और डीएलओ डा. फतेहबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 10 से 15 मार्च तक चलेगा। इसके लिए जिला टास्क फ ोर्स की बैठक की गई। जिसमें सीएमओ डा. हीरा सिंह ने एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को अभियान की प्लानिंग बताई। एडीएम ने कहा कि पांच वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाए। किसी भ्रांति व अन्य कारण से बच्चा दवा से वंचित न रहे। धर्म गुरुओं व स्थानीय शिक्षित लोगों के माध्यम से लोगों को समझाएं। सीएमओ ने बताया कि जिले की कुल जनसंख्या 20 लाख 3 हजार 793 है जिसमें पांच वर्ष तक की आयु के 2 लाख 71 हजार 443 बच्चे हैं। टीम को भेजने के लिए 3 लाख 39 हजार 30 घरों का लक्ष्य है। अभियान में कार्यकारी यूनिट 10, ट्रांजिट बूथ 875, ट्रांजिटक टीम 27, मोबाइल टीम 33, पर्यवेक्षक 192, बूथ वैक्सीनेटर 1750, हाउस टू हाउस वैक्सीनेटर 1260 लगाए गए हैं। ईंट भट्ठों में जाने के लिए टीमों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर
समीक्षा बैठक ने एडीएम प्रशासन ने दिए प्रभारियों को निर्देश
क्रासर
स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

फोटो संख्या-28 एकेबीपी-3 स्वास्थ्य समिति की बैठक करते एडीएम प्रशासन पकंज वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed