फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कॉलेज प्रबंधन ने दिए फर्जी प्रवेशपत्र

कॉलेज प्रबंधन ने दिए फर्जी प्रवेशपत्र

Fri, 01 Mar 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन ने दिए फर्जी प्रवेशपत्र

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन पर फर्जी प्रवेशपत्र देने का आरोप लगाकर तहसील में हंगामा किया जबकि कुछ छात्रों ने छात्राओं पर कॉपियां फाड़ने की शिकायत की। छात्राओं और छात्रों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जायरीन, संध्या यादव, रश्मि देवी, योगेंद्री गोस्वामी, नूरजहां, राखी यादव, राधा, गुलशन नाज, शर्मिला, प्रतिक्षा यादव, अफरोज और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कीर्तिदेवी व संध्या यादव गुरुवार शाम करीब तीन बजे तहसील पहुंची और हंगामा कर दिया। तहसीलदार लालसिंह यादव ने उन्हें एसडीएम के पास भेज दिया। छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि कॉलेज में पंजीयन कराया था। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने फर्जी प्रवेशपत्र दिए हैं।
विज्ञापन


इन प्रवेशपत्र का विवरण कानपुर विश्वविद्यालय की साइट पर नहीं है। छात्राओं ने बताया कि हिंदी साहित्य प्रथम का पेपर दे चुकी हैं। वह पेपर बगैर प्रवेशपत्र के ही दिलवा दिया गया था। इसके बाद छात्राओं ने भोगनीपुर कोतवाली में कालेज प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी करने की तहरीर दी। कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि छात्राओं ने मौखिक शिकायत की है, जांच मेरे दायरे में नहीं। जांच डीआईओएस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय के छात्र भी उसी कॉलेज में परीक्षा दे रहे हैं, जहां की छात्राएं फर्जी प्रवेशपत्र देने का आरोप लगा रही हैं। परीक्षा के बाद छात्र आरिफ, फैसल, आकाश, मशरूर, आशीष कुमार, अखिलेश, देवेंद्र कुमार, आमिर अली, सुजाद खान ने कॉलेज में हंगामा किया। इन छात्रों ने कुछ छात्राओं पर परीक्षा के दौरान छीनकर कॉपियां फाड़ देने का आरोप लगाया। छात्रों ने अज्ञात छात्राओं के खिलाफ तहरीर दी है।


कॉलेज प्रबंधन ने दिए फर्जी प्रवेशपत्र
12 छात्राओं ने तहसील में किया जमकर हंगामा, दी तहरीर

फोटो -28पीयूके पी1: तहसीलदार न्यायालय समक्ष प्रवेश पत्र दिखाती छात्राएं
-28पीयूके पी2 : महाविद्यालय में फाड़ी गईं उत्तर पुस्तिकाएं दिखाते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed