फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   छुट्टी न मिलने पर दरोगा ने की खुदकुशी की कोशिश

छुट्टी न मिलने पर दरोगा ने की खुदकुशी की कोशिश

Fri, 01 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी न मिलने पर दरोगा ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी न मिलने पर भोगनीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ने गुरुवार को एसपी आफिस परिसर में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उससे रिवाल्वर छीनी और सीओ ने समझाकर शांत कराया। बाद में एएसपी ने 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी।

हापुड़ जिले के तेजवीर सिंह पुलिस विभाग में दरोगा (सब इंस्पेक्टर) हैं। इस समय उनकी तैनाती भोगनीपुर कोतवाली में है। दरोगा का परिवार हापुड़ में रहता है। इस समय उसकी बीमार पत्नी कानपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को दरोगा पत्नी की देखभाल के लिए 10 दिन की छुट्टी का प्रार्थनापत्र लेकर एएसपी के पास पहुंचे थे। एएसपी ने लंबी छुट्टी देने से मना किया गया।
विज्ञापन


इस पर दरोगा ने एसपी आफिस परिसर में सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मारने की कोशिश की। ये देख आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे रिवाल्वर छीन ली। क्रोध में दरोगा ने अपशब्द कहने के साथ रोने भी लगा। कहाकि अगर बीमार पत्नी का इलाज नहीं करा सकता तो जान देना अच्छा है। उसने कैप उतार कर नीचे रख और वर्दी उतारने भी उतारने लगा। सीओ अर्पित कपूर ने दरोगा को समझाकर शांत कराया और अपने कार्यालय में ले गए। वहां बैठाकर ठंडा पानी पिलाने के बाद फिर काफी देर तक समझाया। बाद में एएसपी ने सब इंस्पेक्टर की 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि दरोगा को विवेचना की समीक्षा के लिए 25 व 27 फरवरी को बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए। 27 की शाम को फिर निर्देश दिए गए तब आज सुबह एसपी आफिस पहुंचे और मेरे पेशकार अरविंद गुप्ता से गली गलौच शुरू कर दी। इस पर उन्हें फटकारा गया तो बाहर जाकर सर्विस रिवाल्वर निकालकर हंगामा करने लगे। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।




छुट्टी न मिलने पर दरोगा ने की खुदकुशी की कोशिश
एसपी दफ्तर में किया हंगामा,पुलिस कर्मियों ने छीनी रिवाल्वर
क्रासर
बाद में एसपी ने 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी

फोटो संख्या-28 एकेबीपी- एसपी के आफिस के बाहर दरोगा को समझाते सीओ व अन्य पुलिस कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed