फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नमो एप पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

नमो एप पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

Fri, 01 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
नमो एप पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत गुरुवार को प्रधानमंत्री ने नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताया वहीं पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष भी किए। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि बूथ तक अपनी पकड़ बनाते हुए उसे मजबूत बनाए।

अकबरपुर के हिंदी भवन में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से टेलीविजन पर कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा। करीब 12:30 शुरू हुए कार्यक्रम को देखने के लिए पहले से ही भारी संख्या में कार्यकर्ता स्थल पर उपस्थित हो गए थे। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ताओं की ओर से पूछे गए प्रश्नों को भी कार्यकर्ताओं ने सुना साथ ही अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए कार्यक्रम स्थल में लगी पेटिका में प्रश्न पत्र डाले। कार्यक्रम के माध्यम से पीएम ने कहा कि 2014 के पहले देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11 वें पायदान पर था अब भारत छठे पायदान पर खड़ा है।
विज्ञापन


2014 के पहले सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी थी विकास का कोई एजेंडा नहीं था सिर्फ अपना एजेंडा था हम कैसे समृद्ध बने। अब देश के विकास के लिए कार्य हो रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने की नसीहत दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर जनता तक सरकार की उपलब्धियां ले जाने की बात कहीं वहीं पूर्व की सरकारों के बारे में लोगों को बताने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हमने समान रूप से सभी राज्यों का विकास किया है विपक्ष द्वारा जो महागठबंधन किया जा रहा है वह महा मिलावट है। जनपद के सभी 16 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, श्याम सिंह सिसोदिया, अरविंद सचान, ज्योत्सना कटियार, विकास मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री के महासंवाद कार्यक्रम को लेकर मंडल के बूथ अध्यक्षों ने ब्लाक कार्यालय में टीवी लगाकर देखा।



एक घंटे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि अब परीक्षा की घड़ी है। कार्यकर्ताओं के सामने चुनौती और बढ़ गई है। बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों को मजबूत करें। इस दौरान वरुण चौबे, राघव अवस्थी, राजेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप आदि मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार मैथा मंडल में टीवी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का संदेश देखा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ शिवली नगर पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष मैंथा बृजेंद्र सिंह, मौजी अग्निहोत्री, चारु अवस्थी, रीता अवस्थी, प्रदुम्न शुक्ला, दिनेश शुक्ला, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।



नमो एप पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
- कार्यकाल के दौरान सरकार के विकास कार्यों को गिनाया
- पीएम ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने की दी नसीहत

फोटो संख्या28एकेबीपी8-अकबरपुर के हिंदी भवन में पीएम का संदेश सुनते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed