फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत,चार घायल

मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत,चार घायल

Fri, 01 Mar 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत,चार घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

क्षेत्र के मुनौरापुर निवासी अनुज तथा कोटेदार गजोधर प्रसाद रसूलाबाद स्थित सरकारी गोदाम से कोटे का राशन लेकर मुनौरापुर जा रहे थे। तभी रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर असालतगंज के निकट छुइयानाला पुल पर एक अनियंत्रित ट्राला ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई और दोनों लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबे अनुज को निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां गंभीर रूप से घायल अनुज को डा. अमित सक्सेना ने एएलएस एम्बुलेंस से हैलट कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
विज्ञापन


इसी प्रकार तिस्ती निवासी गोविंद तथा निक्की इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उपचार किया गया। जबकि उसरी निवासी उदय बाइक से रसूलाबाद आ रहा था तभी भठ्ठे के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई इससे उदय गिरकर घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सौरभ शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत,चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed