{"_id":"5c78347cbdec220c1b140d53","slug":"1551381727830-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल होने से 30 मिनट बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल होने से 30 मिनट बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। दिल्ली हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पास गुरुवार सुबह अप व डाउन लाइन के सिग्नल खराब हो गए। इससे दोनों साइड का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे एसएनटी स्टाप ने सिग्नल ठीक किया, जिससे करीब 30 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका। वहीं इस दौरान ट्रेनों को खराब सिग्नलों के पास दो दो मिनट तक रोक रोक कर गुजारा गया।
झींझक रेलवे स्टेशन के अप के एडवांस व डाउन के स्टार्टर सिग्नल में खराबी आने के कारण सुबह 7:57 बजे दोनों सिग्नल लाल हो गए। स्टेशन मास्टर झींझक वेद प्रकाश ने कार्यालय के पैनल बोर्ड पर संदेश देख सूचना एसएनटी स्टाप को दी, जिससे वहां पहुंचे एसएनटी स्टाप केसी पटेल की टीम ने खराब सिग्नलों की मरम्मत के बाद करीब 8:27 बजे दोनों सिग्नल ठीक किए।
विज्ञापन
इस बीच अप की आनंद बिहार एक्सप्रेस व मडुआडीह एक्सप्रेस तथा डाउन की दो मालगाड़ी को दो दो मिनट रोक कर गुजारा गया। सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया की बारिश के कारण सिग्नल में खराबी आई थी उन्हें मरम्मत कर ठीक करा दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया की अप व डाउन के सिग्नलों में खराबी आने के कारण करीब 30 मिनट यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन
सिग्नल फेल होने से 30 मिनट बाधित रहा रेल यातायात
खराब सिग्नल के पास एक्सप्रेस ट्रेनों को दो-दो मिनट गया रोका