फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बूथों पर खामियां मिलने पर तीन प्रधानों को नोटिस

बूथों पर खामियां मिलने पर तीन प्रधानों को नोटिस

Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर खामियां मिलने पर तीन प्रधानों को नोटिस

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के लिए बूथों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिन बूथों में गड़बड़ी मिल रही है वहां के प्रधान व सचिव पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को डीपीआरओ ने तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।


डीएम राकेश कुमार सिंह ने लोक सभा चुनाव की तैयारियों के तहत पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। जिसमें डीपीआरओ अजय कुमार ने राजपुर ब्लाक के अनवा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। वहां शौचालय उपयोग के योग्य नहीं मिले। इसी तरह से खोजारामपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा मजरा कुचैता गांव के पोलिंग बूथ परिषदीय स्कूलों में भी शौचालय दुर्दशा का शिकार मिले। इसके बाद बकसौसी गांव के पोलिंग बूथ में भी शौचालयों की मरम्मत न कराने का खुलासा हुआ जबकि इसके पहले कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायतों की संपत्तियां स्कूल भवन, पंचायत भवन आदि की मरम्मत रंगाई पुताई आदि कराने के निर्देश सभी ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी तीनों ग्राम पंचायतों में स्कूलों के शौचालयों की मरम्मत नहीं कराई गई। डीपीआरओ ने बताया कि लापरवाही करने पर प्रधानों व सचिवों का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एक सप्ताह के अंदर पोलिंग बूथों के शौचालयों का मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसके बाद भी लापरवाही की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




उधर डीएम राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्यों व डिग्री कालेज के प्राचार्यों के साथ बैठक की। इसमें एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र छात्राओं से फार्म छह भरवा कर मतदाता बनाने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फार्म छह भरवाने के लिए ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी प्रधानाचार्यों को बनाया है। जिसमें अकबरपुर ब्लाक का नोडल केंद्र जनता इंटर कालेज बाढ़ापुर, सरवनखेड़ा का नेहरू इंटर कालेज गजनेर, मलासा का श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज मोहम्मदपुर, अमरौधा का राजकीय बालिका इंटर कालेज पुखरायां, मैथा का बाघपुर इंटर कालेज बाघपुर, झींझक में गांधी बालिका इंटर कालेज झींझक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदलपुर में श्रीशिवसहाय इंटर कालेज, डेरापुर में मालवीय इंटर कालेज मुंगीसापुर, राजपुर में भारतीय विद्यापीठ इंटर कालेज राजपुर, रसूलाबाद में आरपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद को नोडल केंद्र बनाया गया है। इन कालेजों के प्रधानाचार्य ही ब्लाकवार नोडल अफसर होंगे। नोडल केंद्र में ब्लाक के सभी कालेजों से फार्म छह एकत्र कर जमा किए जाएंगे। इसके बाद इन्हें डीआईओएस दफ्तर में कराया जाएगा।



डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिया कि सभी फ ार्म एकत्र कर निर्वाचन कार्यालय में समय से जमा करें जिससे छात्रों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकें। डीएम ने कहा कि संस्था में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक व इससे कम उम्र के छात्रों का विवरण कक्षावार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिनका वोटर कार्ड बन गया उनका भी विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजू वर्मा, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।



बूथों पर खामियां मिलने पर तीन प्रधानों को नोटिस
ग्राम पंचायत सचिवों से भी स्पष्टीकरण किया गया तलब
क्रासा
लोकसभा चुनाव के लिए कराया जा रहा है पोलिंग बूथों का सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed