फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   22 परीक्षा केंद्रों में तैनात किए गए पर्यवेक्षक

22 परीक्षा केंद्रों में तैनात किए गए पर्यवेक्षक

Wed, 20 Feb 2019 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
22 परीक्षा केंद्रों में तैनात किए गए पर्यवेक्षक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। परिषद के निर्देश पर अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। डीआईओए ने ऐसे 22 केंद्रों में पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं और उन्हें परीक्षा ड्यूटी तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यवेक्षक केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और डीआईओएस को रिपोर्ट करेंगे। इसके पहले हर केंद्र में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जा चुके हैं।

बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक और कदम उठाया है। मुख्य मार्गों से दूर ग्रामीण इलाकों में स्थित परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी की आशंका के चलते त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। अभी तक प्रत्येक केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे अब नई व्यवस्था के तहत जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। पर्यवेक्षक के रुप में सहायता प्राप्त कालेजों के प्रधानाचार्यों को लगाया है। इसमें वह प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं जहां परीक्षा केंद्र नहीं बना है।
विज्ञापन


यह पर्यवेक्षक केंद्र में सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर पर विशेष नजर रखेंगे। अगर केंद्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी उन्हें नजर आती है तो तत्काल डीआईओएस को इसकी सूचना देंगे। डीआईओएस ने पर्यवेक्षकों का हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराने का मंत्र देकर भेजा है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अति संवदेन शील व ग्रामीण क्षेत्रों में दूर स्थित केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सहायता प्राप्त कालेजों के प्रधानाचार्यों को ही पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन केंद्रों पर तैनात हुए पर्यवेक्षक
परीक्षा केंद्र का नाम पर्यवेक्षक का नाम
-ओम प्रकाश शिक्षक संस्थान भरतपुर पियासी केपी सिंह
-राजाराम सिंह इंटर कालेज सूरजपुर योगेश कुमार मिश्रा
-जनता इंटर कालेज ऊमरपुर महेंद्र सिंह
-आरआर कृषि औद्यो. इंटर कालेज झींझक दिनेश कुमार सिंह
-अवंतीबाई इंटर कालेज झींझक सुमनलता सिंह
-जनता इंटर कालेज असालतगंज दिनेश सिंह
-सार्वजनिक इंटर कालेज सुनवर्षा अवनीश कुमार शुक्ला
-हरमोहन सिंह इंटर कालेज नौहानौगांव मो. अजीज अहमद
-बीएनआरसी इंटर कालेज तिश्ती अनिल कुमार श्रीवास्तव
-बीएनआरसी इंटर कालेज तिश्ती अनिल कुमार श्रीवास्तव
-भगवती प्रसाद इंटर कालेज करियाझाला अजय कुमार अवस्थी
-विमला देवी इंटर कालेज बैरागीहार विनोद कुमार द्विवेदी
-देवी दयाल इंटर कालेज सरदारपुर रघुवर दयाल
-नोनापुर इंटर कालेज नोनापुर विनोद कुमार सचान
-आर्दश इंटर कालेज डोभा रमाकांत
-जनता इंटर कालेज रमऊ सुरेश कुमार दोहरे
-विवेकानंद इंटर कालेज कसोलर कुलदीप दुबे
-बाबूराम रूकमणि देवी इं का. मूसानगर भगवानदास गुप्ता
-त्रियुगी नारायन इंटर कालेज मंगलपुर कल्पना त्रिपाठी
-छोटेलाल पाल इंटर कालेज सिठमरा जयराम बाबू
-शिव सहाय इंटर कालेज कौरु नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी
-रोहन सिंह इंटर कालेज मैथा शिवदयाल कश्यप
-आरपीएस इंटर कालेज रूरा मुन्नी देवी




22 परीक्षा केंद्रों में तैनात किए गए पर्यवेक्षक
-अतिसंवेदनशील केंद्रों पर डीआईओएस ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed