फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सैन्य अधिकारी ने अधिकारी थाने पहुंच कर की जांच

सैन्य अधिकारी ने अधिकारी थाने पहुंच कर की जांच

Tue, 19 Feb 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सैन्य अधिकारी ने अधिकारी थाने पहुंच कर की जांच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के पलिया गांव कृष्णा नगर में पुलिस ने फौजी से अभद्रता कर शांतिभंग में उसका चालान करने का मामल तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा फौजी को घसीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिस पर पुलिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। सोमवार को सैन्य अधिकारी डेरापुर थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच की। इसके साथ ही फौजी के भी बयान दर्ज किए।


पालिय कृष्णा नगर निवासी सेना का जवान सर्वेश कुमार हैदराबाद में तैनात है। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव आया है। गुरुवार को फौजी के पड़ोसी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार के यहां एसओ पुलिस बल के साथ किसी मामले की जांच करने पहुंचे थे। वहां उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं था। फौजी अपने दरवाजे बैठा था पुलिस ने उससे अधिवक्ता के परिजनों को बुलाने की बात कही लेकिन फौजी ने अधिवक्ता के परिवार से बोलचाल न होने का हवाला देकर मना कर दिया। यह बात पुलिस को नागवार गुजरी। उसने फौजी को गाली गलौज किया तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने उसे घसीट कर अपनी गाड़ी में डाल लिया और थाने ले जाकर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। इस घटनाक्रम का गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिस पर एसपी राधेश्याम ने भी जांच कराने की बात कही है। एसओ रामबहादुर के मुताबिक फौजी ने अभद्रता की थी जिस पर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। सोमवार को कानपुर आर्मी यूनिट से इंटेलिजेंस आर्मी अधिकारी संजय कुमार व नवीन कुमार ने थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष के बयान दर्ज किए। इसके बाद गांव जाकर फौजी सर्वेश के बयान नोट किए। जांच करने आए सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सैन्य अधिकारी ने अधिकारी थाने पहुंच कर की जांच
फौजी पर पुलिस ने की थी शांतिभंग की कार्रवाई

फोटो संख्या-18 एकेबीपी-7 फौजी के साथ हुई अभद्रता की जांच करते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed