फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज बूम से फंसा ओवरलोड ट्रक

रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज बूम से फंसा ओवरलोड ट्रक

Sun, 17 Feb 2019 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज बूम से फंसा ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर रूट के पुखरायां रेलवे स्टेशन से संबंधित गेट नंबर-202 हरधरपुर क्रासिंग के हाइटगेज से टकराकर एक ओवरलोड ट्रक फंस गया। जिससे हाइटगेज का बूम क्षतिग्रस्त हो गए। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार है। इस दौरान करीब तीन घंटे आवागमन बाधित रहा।

आरपीएफ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक केएस मीना ने बताया कि मध्य प्रदेश के निमच्छ से लहसुन लादकर लादकर बनारस जा रहा एक ट्रक गेट नंबर-202 हलधरपुर रेलवे क्रासिंग के हाइटगेज बूम से टकराकर फंस गया। चालक ने ट्रक को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन कमलेश यादव ने आरपीएफ एवं पीडब्लयूआई के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर आरपीएफ उपनिरीक्षक समरजीत सिंह एवं मानसिंह को देखकर ट्रक चालक कूदकर भग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसएसई डीके श्रीवास्तव व पीडब्लयूआई एमपी सिसोदिया एक साथ मौके पहुंचे। ट्रक हाइटगेज के बूम से फंसा मिला। जिसे हाइड्रा के सहयोग से निकाला गया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक ने बताया कि ट्रक से मिले कागजातों से चालक का हाल मुकाम मिल गया है। ट्रक चालक अजमेर सिंह शिवपुरी, मध्य प्रदेश के सुभाषपुरा निवासी है। दबिश देकर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे करके वाहनों को निकाला। जिससे नोनापुर मोड़ से रैगवां के मध्य यातायात व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज बूम से फंसा ओवरलोड ट्रक
चालक भागा, आरपीएफ ने ट्रक कब्जे में लिया
क्रासर
ट्रक चालक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का निवासी



फोटो: रेलवे क्रासिंग हाइटगेज में फंसे ट्रक से लगा जाम-16पीयूके पी7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed