फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मुआवजे के लिए शव रखकर लगाया जाम

मुआवजे के लिए शव रखकर लगाया जाम

Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुआवजे के लिए शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरवनखेड़ा। सड़क हादसे में मृत युवक का शव रखकर गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गजनेर चौराहे पर जाम लगा दिया। दो थानों की पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने पारिवारिक लाभ योजना व कृषक दुर्घटना योजना से मुआवजा देने का आश्वासन देकर दो घंटे में जाम खुलाया। एसडीएम ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को 5100 रुपये दिए।

गजनेर निवासी निसार अहमद उर्फ लक्कड़ की बुधवार शाम चौराहे पर कंटेनर की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मुआवजे के लिए फिर शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मूसानगर, भोगनीपुर पुलिस के अलावा एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ अर्पित कपूर ने मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के भाई रिजवान, जीशान, फरमान व बेटे मुन्ना को समझाया लेकिन वह मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने एक सप्ताह में पारिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये और कृषक दुर्घटना से 5 लाख रुपये 15-20 दिनों में दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता जय सिंह चौहान, राजेश सिंह चौहान ने मुआवजा दिलाने के जिम्मेदारी ली तब परिजन दो घंटे बाद सड़क से हटे। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी ने मुआवजे के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुआवजे के लिए शव रखकर लगाया जाम
बुधवार को रात हादसे हो गई थी युवक की मौत
क्रासर
एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर खुलवाया जाम
फोटो संख्या 14एकेबीपी04- गजनेर चौराहे पर जाम लगाए ग्रामीण
फोटो संख्या 14एकेबीपी05- जाम की सूचना पर मौजूद पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed