फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.52 lakhs were cheated by promising to double the amount through online trading

Kanpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रकम दोगुना करने का झांसा देकर 1.52 लाख ठगे

Wed, 06 Aug 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
1.52 lakhs were cheated by promising to double the amount through online trading
कानपुर। रावतपुर में व्हाट्सएप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रकम दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठग ने 1.52 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रावतपुर के केशवपुरम निवासी अतींद्र भट्टाचार्य के दर्ज रिपोर्ट में बताया कि व्हाट्सएप पर 13 जून 2024 को अनजान नंबर से मैसेज आया। उसने खुद को निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रकम दोगुना करने का झांसा दिया जिसके बाद फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा कर कंपनी के शेयर खरीदने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक, कई बार में शातिरों ने 1.52 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का एहसास हुआ तब साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। थाने में शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed