फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   धार्मिक

सफलता जल्द को गुप्त नवरात्रि में करें अनुष्ठान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक
कानपुर। राहुल शुक्ला -------------------- इस बार गुप्त नवरात्र सोमवार से शुरू होकर 29 जून तक चलेंगे। व्रत का पारण 30 जून को होगा। गुप्त नवरात्र विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं ,शक्ति, साधना ,महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि सफलता जल्द के लिए गुप्त नवरात्र अनुष्ठान किया जाता है। ज्योतिषाचार्य सीमा गुप्ता का कहना है कि कि साल में चार नवरात्र होते हैं। चैत्र और शारदी नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होते हैं। इस बार गुप्त नवरात्र 22 से 29 जून तक होंगे। ज्योतिष के अनुसार ऐसे में ग्रह नक्षत्रों के सहयोग से साधना करने वाले ग्रह साधकों को सिद्ध प्राप्त करना आसान होता है। इसमें षष्ठी तिथि का क्षय होने के कारण या नवरात्रि केवल 8 दिन की ही होंगे व्रत का पारण 30 जून को होगा। ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना का कहना है कि गुप्त नवरात्रि में साधक गुप्त शक्तियों की साधना करते हैं। खासतौर से 10 महाविद्याओं की सिद्धि प्राप्त करते हैं। देवी भागवत के अनुसार जो साधक गुप्त नवरात्र में कम से कम 10 महाविद्याओं में से किसी भी महाविद्या की साधना करता है तो उसे वहां शक्ति प्राप्त हो जाती है। दस महाविद्याओं में काली सर्वप्रथम है। इनकी साधना करने के बाद पूरे विश्व में ऐसा कुछ नहीं जो प्राप्त न हो सके। मुख्यतः इनकी आराधना बीमारी के नाश, शत्रुओं के नाश के लिए, दुष्ट आत्मा व दुष्ट ग्रह से बचाने के लिए, अकाल मृत्यु के भय से बचने के लिए, वाक सिद्धि के लिए, कवित्व शक्ति प्राप्त करने तथा राज्य प्राप्ति के लिए किया जाता है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए निम्न मंत्र की कम से कम 9,11,21 माला का जप काले हकीक की माला से किया जाना चाहिए। मंत्र निम्न प्रकार है- “ॐ क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहाः” इस मंत्र को शुद्ध मन और शुद्ध आत्मा से करना चाहिए । तब फलित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed