{"_id":"5c9fca1fbdec22142e74acdf","slug":"151553975839-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग में 14 ट्रक सीज, भागे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग में 14 ट्रक सीज, भागे चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माखी पुलिस ने ओवरलोड वाहनों को धड़-पकड़ की। इस दौरान मौरंग से लदे 14 ट्रक ओवरलोडिंग में सीज कर दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से ट्रक चालक खेतों के रास्ते भाग निकले।
एसपी एमपी वर्मा ने माखी पुलिस को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर माखी पुलिस शनिवार सुबह ही सक्रिय हो गई थी। इस बीच उन्नाव-रदोई मार्ग पर भवानीखेड़ा गांव के निकट एक ट्रक ओवरलोड होने की वजह से पुलिया में फंस गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने पुलिया में फंसे ट्रक को सबसे पहले सीज किया। इस दौरान चालक पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। जेसीबी की मदद से ट्रक को पुलिया से हटवाया गया। पुलिस ने इसके अलावा रऊकरना से भदनी ढाबा तक 14 ट्रक सीज किए। वहीं कुछ चालक थाना गांव व दोस्तीनगर के निकट ट्रक खड़ा कर भाग निकले। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि कई ट्रकों में पंजीकरण नंबर नहीं है।