फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सीएम का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर मुकदमा दर्ज

सीएम का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Feb 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर मुकदमा दर्ज
कानपुर देहात। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ हवाई अड्डे पर प्रयागराज जाने से रोके जाने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया था। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंक भड़काऊ नारे लगाए थे। मामले में पुलिस ने 14 नामजद व करीब 20 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर सपाइयों ने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया था। वहीं, भोगनीपुर, रसूलाबाद, सिकंदरा, अकबरपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। मामले को लेकर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने सपा के पांच कार्यकर्ताओं यदुवंश यादव, सौरभ सिंह, जगत सिंह, आदेश व शैलेंद्र सिंह यादव सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही मामले में पुलिस ने यदुवंश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना पुलिस ने सपा नेता आलोक रत्न यादव, कुलदीप कुमार कुशवाहा, शानू पठान, अतीक खान, हासिम खान, असीम खान, अलीम कुरैशी, सफीक खान, ललित कोरी के साथ ही 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि यदुवंश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed