{"_id":"5c2bbc45bdec22718e0cf15f","slug":"151546370117-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सीनियर के साथ बस अड्डे में मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सीनियर के साथ बस अड्डे में मिली युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नए साल के शोर-शराबे के बीच शहर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना दिखा। डीएम ने बस अड्डे में रात करीब 12 बजे एक युवती और युवक को पकड़ा। डीएम के सामने युवती ने युवक पर आरोप लगाए। हालांकि बाद में बैकफुट पर आ गई। एसपी भी देर रात पुलिसिंग का निरीक्षण करने निकले। अराजकता फैला रहे चार रईसजादों को पकड़ा।
ज्वालागंज बस अड्डे में अलाव का निरीक्षण करते डीएम आंजनेय कुमार सिंह रात लगभग पौने 12 बजे पहुंचे। डीएम को देखकर बस अड्डे में युवती चीख पड़ी। उसने अपने साथी पर छेड़खानी और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। डीएम ने चौराहे में तैनात पुलिस फोर्स को बुलाया। दोनों को कोतवाली पुलिस ले गई। युवती गैर जनपद की है। प्राइवेट कंपनी में काम करती है। आरोपी उसका सीनियर था। आरोपी नशे में धुत था। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ। युवती को उसके पिता के साथ घर भेजा गया।
वहीं शहर के पटेल नगर, पथरकटा, ज्वालागंज, राधानगर, सदर अस्पताल, बाकरगंज चौराहों पर पुलिस की मुस्तैदी रही। पुलिस नशे में उत्पात मचाने वालों और तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों को हवालात पहुंचाया। एसपी राहुल राज रात करीब एक बजे तक सेट पर थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग का हाल पूछा। उसके बाद निरीक्षण को निकले। नशे में घूम रहे चार रइसजादे को पकड़ा। वह पुलिस पर रौब झाड़ने लगे। सभी आरोपियों को एसपी ने हवालात पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि नशा उतरने के बाद लोगों को छोड़ा गया।