फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बेहतर काम कर राजपुर पीएचसी ने प्रदेश में किया नाम

बेहतर काम कर राजपुर पीएचसी ने प्रदेश में किया नाम

Sun, 23 Dec 2018 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बेहतर काम कर राजपुर पीएचसी ने प्रदेश में किया नाम
राजपुर (कानपुर देहात)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प अवार्ड योजना में वर्ष 2017-18 में राजपुर पीएचसी को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान मिला। इसी संदर्भ में शनिवार को पीएचसी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सीएमओ ने डाक्टरों व कर्मचारियों को बेहतर काम करने के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शासन ने सभी अस्पतालों में साफ-सफाई से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना चलाई थी, जिसमें राजपुर पीएचसी ने अस्पताल को शानदार बनाकर प्रदेश में पहला स्थान पाया था। शासन की टीम ने अस्पतालों का सर्वे किया था, जिसमें राजपुर की पीएचसी 95 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रही। लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री डा. सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह को सम्मानित किया था। इसी क्रम में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएमओ डा. हीरा सिंह ने पीएचसी प्रभारी डा. डीके सिंह, मेडिकल फील्ड आफीसर यूडी उपाध्याय, लेबर रूम इंचार्ज पूनम चटर्जी, लैब टेक्नीशियन मधुकर पाल, फार्मासिस्ट रवींद्रजीत सिंह, डा. प्रेम कुमार अग्निहोत्री, डा. ध्रुव सिंह, मुकेश कुमार, पदमा बाजपेई व शिवकुमार सचान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि वास्तव में बेहतर काम कर राजपुर पीएचसी की टीम ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। यहां के डाक्टर से लेकर सभी कर्मी सम्मान के पात्र हैं। इस मौके पर अपर सीएमओ डा. बीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. एपी वर्मा, जिला क्षयरोग प्रभारी डा. ज्ञानेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed