फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हादसों में एक मौत, कई घायल

हादसों में एक मौत, कई घायल

Sat, 22 Dec 2018 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
हादसों में एक मौत, कई घायल
मुहम्मदाबाद (उरई)। उरई से काम करके अपने गांव वापस जा रहे राज मिस्त्री की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र उरई राठ मार्ग स्थित विजय विक्रम के पास शनिवार की शाम लगभग 6 बजे शहर से राज मिस्त्री का काम कर अपने गांव मुहम्मदाबाद बाइक से जा रहे उदयवीर (43) पुत्र मोहन व ब्रजेंद्र अहिरवार (45) पुत्र श्यामकरन व मजदूर अरुण सभी निवासी मुहम्मदाबाद को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे ब्रजेंद्र अहिरवार व अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी इंचार्ज विश्वनाथ सिंह ने बताया कि अरुण व बृजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ब्रजेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना परिजनों को मिली तो सभी के परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन जिला अस्पताल पहुच गए। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से भाग गया।

रामपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के निनावली निवासी अभिलाख उर्फ छोटे शनिवार की शाम पांच बजे रामपुरा बाजार कर अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी आईटीआई के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएसची पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक अन्य घटना में दो बाइकों की आमने-सामने में भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एक की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा के पास शनिवार की सुबह 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बंगरा निवासी सियाराम (56) अपने भाई ब्रह्माशंकर (50) को बाइक पर बैठाकर इलाज करवाने के लिए जालौन जा रहे थे। तभी जालौन निवासी आंशू (25) पुत्र मोतीलाल की बाइक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई।


हादसे में आंशू की मां ममता समेत चारों घायल हो गए। चारों को राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सियाराम की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल रेफर कर दिया।

हादसों में एक मौत, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed