फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ठंड से तीन की मौत

ठंड से तीन की मौत

Wed, 19 Dec 2018 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
ठंड से तीन की मौत
ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक अलाव नहीं जलवाए हैं। जिले में ठंड से तीन की मौत हो गई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव निवासी संतोष (29) के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम खेत से काम करके लौटते समय संतोष को ठंड लग गई थी। रात में हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आराम मिलने पर परिजन उसे घर ले गए। देर शाम उसने दम तोड़ दिया। ठंड से मौत की सूचना पर गांव भर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तहसीलदार कर्मवीर सिंह भी गांव पहुंच गए। पुलिस भी आ गई लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन



तहसीलदार का कहना है कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। फिलहाल वे अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। जो संभव होगा, वैसी मदद पीड़ित परिवार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा कदौरा कस्बे में मंगलवार रात ठंड से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है। कस्बा के मोहल्ला हैदलपुरा निवासी मजदूर अफजाल खां (65) की ठंड से मौत हो गई।

पुत्र अनवार ने बताया कि पिता को मंगलवार रात 12 बजे ठंड महसूस हुई तो उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, मोहल्ला पुराना बाजार में रशीद अहमद (60) की भी मौत ठंड से हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।



परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात रशीद की तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि फिलहाल थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं है।

ठंड से तीन की मौत
परिजनों से शव को पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed