फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक की हत्या कर शव मैदान में फेंका

युवक की हत्या कर शव मैदान में फेंका

Wed, 19 Dec 2018 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव मैदान में फेंका
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास मैदान में एक युवक का हत्या करके फेंका गया शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या गला दबाकर करने के बाद किसी चीज से चेहरा भी कुचला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन, तत्काल शिनाख्त नहीं हुई। देरशाम मृतक का भाई थाने पहुंच जानकारी दी और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। परिजन हत्या के पीछे भूमि विवाद बता रहे हैं जबकि, पुलिस भूमि विवाद के साथ आशनाई में हत्या किए जाने की आशंका पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने नवनिर्मित रेलवे कालोनी के बगल में स्थित मैदान में 30 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि युवक की गला घोंटकर हत्या किए जाने और पहचान मिटाने के लिए चेहरा कुचले जाने की पुष्टि हुई। शव के बाएं हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में डीजी गुदा हुआ था। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की लेकिन, शिनाख्त नहीं हुई। अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, शव मिलने की सूचना पर गांव बौहार (घाटमपुर) निवासी दीपक गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता थाने पहुंचा। उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करता है। पुलिस को अपने भाई का हुलिया बताया जो बरामद अज्ञात शव से मेल खा रहा था। यह जानकारी होते ही पुलिस दीपक गुप्ता को साथ लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जहां मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई प्रदीप उर्फ दीपू गुप्ता (27) के रूप में की। मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद में प्रदीप की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने घटना के पीछे भूमि विवाद के साथ ही आशनाई के बिंदु पर भी जांच करने के संकेत दिए। जानकारी के मुताबिक युवक किसी निजी मोबाइल कंपनी में काम करता था। बीती सोमवार से उसकी परिजनों को नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed