फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कंजती गांव में दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या

कंजती गांव में दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 13 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
कंजती गांव में दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या
चौबेपुर (कानपुर)। थाना क्षेत्र के कंजती गांव में रविवार की देर रात कुछ लोगों ने दरवाजे पर सो रहे एक दुकानदार को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे हैलट कानपुर लेकर गए, जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कंजती गांव निवासी 58 वर्षीय जगरूप सिंह घर पर ही किराना की दुकान चलाते थे। बताया गया है कि रविवार दोपहर जगरूप का बेटा करन घर के बाहर लगे हैंडपंप पर खड़ा था, तभी वहां पानी भरने आई गांव की नन्हीं पत्नी राजू के बीच मजाक-मजाक में कहासुनी होने लगी। इसे लेकर देर शाम दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर से आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज होने लगा। मामला शांत हो जाने के बाद जगरूप अपने दरवाजे पर सो गया। तभी देर रात कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर दौड़े परिजनों को देख हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। सूचना पर मौके आई पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जगरूप को डाक्टराें ने कानपुर रेफर कर दिया, जहां हैलट में उपचार के दौरान कुछ ही देर में जगरूप की मौत हो गई। जगरूप के पुत्र शिवा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नन्हीं पत्नी राजू, सूबेदार पुत्र सुखलाल, उसके बेटे राकेश, सरवन पुत्र शिवराम, प्रकाश पुत्र रज्जन लाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में एक पक्ष द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed