{"_id":"5be5e337bdec2269c33c5c12","slug":"151541792567-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो खड्ड में पलटा, युवक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो खड्ड में पलटा, युवक की मौत, सात घायल
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। पुलिस चौकी रेउना इलाके में टेंपो बेकाबू होकर रोड किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि, सात लोग घायल हो गए। सभी कानपुर से टेंपो पर सवार होकर बारात में शामिल होने मूसानगर (कानपुर देहात) जा रहे थे।
रेउना चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा सचेंडी निवासी टेंपो चालक कल्लू (35) ईदगाह कालोनी (चुन्नीगंज) कानपुर से भाड़े पर टेंपो में सवारी बैठाकर मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी मो.सईद के यहां बारात में शामिल होने जा रहा था। शाम को वह जैसे ही मूसानगर-गजनेर रोड पर स्थित रठिगांव और दहेली गांवों के बीच पहुंचा। तभी, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ईदगाह कालोनी निवासी सरताज (17) की मौके पर मौत हो गई। टेंपो चालक के अलावा बारात में शामिल होने जा रहे शीबू अली (23), इसरार अहमद (35), नजमा बेगम (50), आयशा बेगम (52), सरफराज अहमद (17) और खुशनुमा बेगम (22) समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को सीएचसी भेजा जहां से उनको कानपुर रेफर किया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।