{"_id":"5be5d5bdbdec226959417145","slug":"151541789117-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मंत्री से मुआवजे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मंत्री से मुआवजे की मांग की
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। फसलों में लगने वाले कीट ब्राउन हापर के प्रकोप से खराब हुई धान की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा कि सैकड़ों बीघा फसल खराब हो गई है। मुआवजे के लिए प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कैबिनेट मंत्री ने किसानों की फसल भी देखी। उन्होंने फसल का सर्वे कराने के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
अजगैन के मकूर गांव निवासी भाजपा नेता अरविंद सिंह के पिता के निधन पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी परिजनों को सांत्वना देने पहुंची थी। अरविंद सिंह के आवास पर रुकने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कुशहरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसके अलावा किसानों की शिकायत पर रोग से खराब हुई फस्ल का निरीक्षण भी किया। किसानों ने कहा कि हसनगंज तहसील में 90 फीसदी किसान धान की पैदावार करते हैं। इस साल ब्राउन हापर झुलसा रोग से फसल खराब हो गई। किसानों ने बताया कि मुआवजे के लिए वह प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। हालांकि अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की भी शिकायत कैबिनेट मंत्री से की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 29 लोगों के खिलाफ एक से डेढ़ लाख रुपये की नोटिस भेजी गई है। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया है। ज्ञापन देने वालों में बृजपाल सिंह, राघवेंद्र यादव, राम प्रताप, सुशील, वेद प्रकाश, बृजेंद्र, बृजेश कुमार मौजूद रहे।