{"_id":"5aaeb24b4f1c1ba8768b61e5","slug":"151521398347-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवारों ने पुलिस पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो सवारों ने पुलिस पर झोंका फायर
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राठ के बजरिया चौराहे पर शनिवार की रात चेकिंग के दौरान स्कार्पियो को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस के पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा किया तो उसमें सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। स्कार्पियो से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। कोतवाल ने थाने में अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर झोंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह एसएसआई रामजीत गौड़, एसआई गुलाब सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, राजेंद्र यादव, लोकेंद्र और उमाशंकर शुक्ला के साथ बजरिया तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
बताया कि अंबेडकर चौराहे की ओर से एक स्कार्पियो को रुकने का इशारा दिया। रुकने पर जब तलाशी के लिए पुलिस आगे बढ़ी तो गाड़ी में मौजूद तीन चार युवक अचानक बाहर निकल पड़े और दो युवकों ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर झोंक दिया।इसके बाद सभी स्कार्पियो पर सवार हुए और रामलीला मैदान की तरफ भागे।
विज्ञापन
स्कार्पियो का पीछा करने पर युवकों ने गाड़ी को रामलीला मैदान के पास बने भरत मिलाप गेट के अंदर छोड़ा और फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि गाड़ी से दो खाली कारतूस और एक लाठी बरामद हुई है। स्कार्पियो के आगे अध्यक्ष ग्राम पंचायत लिखी हुई नेम प्लेट लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।