{"_id":"595bf4f54f1c1b8e5d8b4761","slug":"151499198709-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर हाइवे में अवैध कट बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। यदि किसी अवैध कट से पेट्रेाल पंप व ढाबे को लाभ हो रहा हो तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिले के विद्यालयों में चल रहे वाहनों की जांच कर बिना मानक वाले वाहनों को बंद कराने के लिए कहा।
उन्होंने बीएसए व एआरटीओ को स्कूली वाहनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली में रिपलेक्टर व रेडियम लगाए जाने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। टोल के अधिकारियों से कहा कि इंमरजेंसी लेन बना कर उसे खाली रखा जाए। एंबुलेंस, दमकल वाहन व अधिकारी आदि को उसी लेन से निकाला जाए। एडीएम विद्याशंकर सिंह, एआरटीओ सुनील दत्त, संजय कुमार सिंह, डीआईओएस अरबिंद कुमार द्विवेदी, टोल प्लाजा के संजय आनंद, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।