फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 to Amritsar direct flight: Airport authority has given green signal, the airline will issue the final schedule

15 से अमृतसर की सीधी उड़ान: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी हरी झंडी, विमानन कंपनी जारी करेगी फाइनल शेड्यूल

Fri, 03 Sep 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Sep 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
15 to Amritsar direct flight: Airport authority has given green signal, the airline will issue the final schedule
हवाई जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर से कोलकाता की सीधी फ्लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अमृतसर की सीधी विमान सेवा के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने यह प्रस्ताव दिया था। अन्य फ्लाइटों के आनेजाने के समय से नई फ्लाइट का समय न टकराए, इसलिए विचार-विमर्श के बाद फाइनल शेडयूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, 15 सितंबर से अमृतसर एयरपोर्ट से कानपुर के लिए विमान आएगा और यहां से उड़ान भरेगा। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि पंजाब आनेजाने वालों का बड़ा वर्ग कानपुर में है। खासकर कपड़ा व्यापारी व अन्य उद्यमी आते-जाते हैं।
विज्ञापन


पंजाब से ताल्लुक रखने वाले सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में कानपुर में हैं। साथ ही स्वर्ण मंदिर के लिए भी काफी श्रद्धालु दिल्ली होकर अमृतसर आते-जाते हैं। पंजाब के लिए यह पहली फ्लाइट होगी, जिसे शुरू किया जा रहा है। इसका शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित शेड्यूल
अमृतसर से उड़कर चकेरी उतरेगा            दोपहर 1:20 बजे
चकेरी से अमृतसर की उड़ान भरेगा            दोपहर 1:50 बजे

इंडिगो की फ्लाइट अब 25 से
विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की कानपुर से चार शहरों के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाली फ्लाइटें 25 सितंबर से शुरू होंगी। इंडिगो ने चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के लिए सेवाएं शुरू की हैं। एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि इंडिगो ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में विमान सेवाएं शुरू कराने को कहा है। 25 सितंबर से फ्लाइटें शुरू होने का शेड्यूल तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed