फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 thousand rupees recovered even before the house was built audio of demanding money for PM Awas went viral

PM Awas: घर बनने से पहले ही 15 हजार की वसूली, पीएम आवास के लिए रुपये मांगने का ऑडियो वायरल, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 07 Jan 2025 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

Kanpur News: पहली किस्त जारी होते ही सचिव का खास व्यक्ति लाभार्थी  से पैसे वसूलने पहुंचता है। सचिव का कारीगर अपने फोन से लाभार्थी की बात कराता है। इसमें लाभार्थी पहले पांच हजार देने की बात कह रही हैं और बाद में 10 हजार रुपये देने की बात कहती हैं।

विज्ञापन
15 thousand rupees recovered even before the house was built audio of demanding money for PM Awas went viral
प्रधानमंत्री आवास - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर लाभार्थियों पर जिले में जमकर वसूली की जा रही है। सोशल मीडिया में बिल्हौर के पुरा गांव की लाभार्थी (राजरानी) से आवास के नाम पर 15 हजार रुपये वसूलने का ऑडियो वायरल हो रहा है। पहली किस्त जारी होते ही सचिव का खास व्यक्ति (जगदीश) लाभार्थी राजरानी से पैसे वसूलने पहुंचता है। सचिव का कारीगर अपने फोन से लाभार्थी की बात कराता है। इसमें राजरानी पहले पांच हजार देने की बात कह रही हैं और बाद में 10 हजार रुपये देने की बात कहती हैं।

विज्ञापन

वायरल ऑडियो किसने क्या कहा

सचिव- हैलो राजरानी
राजरानी- हां
सचिव- ये जगदीश आएं हैं, काहे दिवालय बन गईं।
राजरानी- अबय कहां दिवालय बन गयीं हयै।
सचिव- क्या काम हो रहा है?
राजरानी- अबय तौ दिवालय बन रही हयैं।
सचिव- अच्छा ठीक है, जो देने- दिवाने को कहा था, जगदीश को दे दो ।
राजरानी- कित्ते दईदेन।
सचिव- जो देने को कहा था, क्या देना है?
राजरानी- आप बता देव, कित्ते दई देन।
सचिव- अरे जो तुम्हे देना हो, उतने दे दो, बार-बार न पूछो।
राजरानी-पांच हजार देहे दे रहिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव- पैसा निकाल लाई हो क्या?
राजरानी- हां
सचिव- तो ठीक है, दे दो इन्हें।
राजरानी- 10 हजार बाद मा दई देबै।
सचिव- अरे ठीक है जो देना हो दे दो ठीक है।
राजरानी-अरे तो आप बता देव, कित्ते देन।
सचिव- ठीक है, तुम जो कर रही हो ठीक, जगदीश से बात कराओ
जगदीश- साहब, पांच हजार रुपया मिल गए हयैं।
सचिव- मिल गए हैं तो ठीक, दो हजार रुपया मिलाकर उनका दई हेहो।
जगदीश- साहब, 10 हजार रुपया बाद में देन कही है, एक-दुई दिन मा।
सचिव-अच्छा ठीक है। बाद में आगे जियो टैग हम कर देंगे। इसके खाते में अब 70 हजार रुपये आ जाएंगे।
जगदीश- ठीक है साहब।

विज्ञापन

वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। लाभार्थी से पूछताछ की जाएगी। अगर सचिव ने आवास दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं, तो सख्त कार्रवाई होगी।  -दीक्षा जैन, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed