{"_id":"594d15d74f1c1bf2238b4623","slug":"14982241251823-9-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज में की अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज में की अमन-चैन की दुआ
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
बिल्हौर। रमजान उल मुबारक पर जुमा की अलविदा की नमाज के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार अपनी स्थानीय मस्जिदों में पहुंचे। देश दुनिया के अमन चैन की दुआ की। अलविदा की नमाज अदा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तहसील क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में रमजान-उल-मुबारक पर सभी मुख्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। बिल्हौर की जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, लाल मस्जिद, गुलशन कादरिया, कटरा मस्जिद, मदारी मस्जिद आदि में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मस्जिदों में इमामों ने अलविदा की नमाज पर नमाजियों के लिए विशेष प्रबंध किए थे। मकनपुर की जामा मस्जिद में इमाम मो. मैजार अली जाफरी की सरपरस्ती में इलाकाई लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। इसी तरह बिल्हौर की गुलशन कादरिया मस्जिद में शहरकाजी अनीसुर रहमान ने रमजान के महत्व के बारे में रोजेदारों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अलविदा की नमाज रश्म अदायगी के साथ अदा की गई।
चैबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार रमजान के पाक महीने की अलविदा नमाज शुक्रवार को कस्बा स्थित जामा मस्जिद में अदा की गई। नमाज पढ़ने के लिए कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से रोजेदारों मस्जिद पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत मौलाना अनवार द्वारा रोजेदारों को अलविदा की नमाज अदा कराई गई। पेश इमाम ने लोगों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही देश की तरक्की के लिए दुआ की। जानकारी दी कि ईद की नमाज सुबह 9:30 अपने निर्धारित समय से अदा की जाएगी। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी मौके पर मौजूद रहे। इसी तरह ककवन, कसिगवां, शिवराजपुर, उत्तरीपुरा में भी स्थानीय पुलिस की देखरेख में कड़ी सुरक्षा में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की।