फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संपर्क मार्ग बहा, कई गांवों का आवागमन बाधित

संपर्क मार्ग बहा, कई गांवों का आवागमन बाधित

Fri, 23 Jun 2017 07:56 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
संपर्क मार्ग बहा, कई गांवों का आवागमन बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिल्हौर। लोकनिमार्ण विभाग व सिंचाई विभाग की अनदेखी से बिल्हौर वाया मकनपुर-रसूलाबाद मार्ग के आइमा पुल से मैदों, शाहपुर दूलू और कन्नौज जिले के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क नहर के पानी से बह गई है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार उप जिलाधिकारी बिल्हौर व जनप्रतिनिधियों से सड़क निमार्ण की अपील की लेकिन कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। रात में आने जाने वाले राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

शाहपुर दूलू-मैंदों संपर्क मार्ग निचली गंग नहर के तेज बहाव के कारण बह गई है। सड़क बह जाने से इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया है। गांव निवासी मिंटू दुबे, राजू दुबे, रामप्रकाश, सरमन ने बताया कि नहर के तेज बहाव से करीब 20 फिट सड़क कट गई है। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत करनी चाही पर तेज बहाव में मिट्टी भी बह गई। मैदों के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के कर्मियों क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत की गुहार लगाई। लोकनिमार्ण विभाग के अफसरों से भी कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, निचली गंग नहर के ककवन क्षेत्र के एसडीओ मुुशर्रफ खां ने बताया कि सड़क कटान तेज बहाव के कारण हुआ है। यह बात सही है। लेकिन काम लोक निर्माण विभाग को करना है। पीडब्लूडी के अधिकारी जो आदेश करेंगे उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed