{"_id":"594181994f1c1bf96f8b458b","slug":"149746526716-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी झंडी मिलते ही सड़कों पर दौड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी झंडी मिलते ही सड़कों पर दौड़ी बसें
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालपी। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर कानपुर-दिल्ली-झांसी -हमीरपुर आदि जगहों पर आवागमन के लिए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने क्षेत्र से पांच नई बसों का संचालन शुरू कर दिया है। महेवा ब्लाक के सिम्हारा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बसों का पूजन किया, इसके बाद फीता काटकर बसों को हरी झंडी दिखाई गई। इस मौके पर विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने कहा कि कालपी क्षेत्र में रोडवेज की बसें क्षेत्रीय गांवों के इलाकों से गुजरेंगी । क्षेत्रीय प्रबंधक डीबी सिंह ने कहा की शासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव गांव रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। ग्रामीणों को रोडवेज द्वारा हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इस दौरान निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव, निरीक्षक इंदल सिंह, बीजेपी नेता आशीष चतुर्वेदी, राजा धर्मेंद्र चौहान मौजूद रहे।