{"_id":"594181944f1c1b37668b45e4","slug":"149746526214-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर में घुसकर दबंगों ने युवक को पीटा। बचाने दौड़ी महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भागे निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला बघौरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम दबंग राकेश कुमार, गणेश देवी, नरेश कुमार, लक्ष्मी देवी पत्नी नरेश कुमार अपने साथियों के साथ आ गए और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जब घर की महिलाएं बचाने दौड़ी तो उन्होंने अभद्रता की। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के बाद घर में रखी नगदी व सोने चांदी के जेवरात लूट कर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।