फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शिकायतकर्ता ने करवाया अवैध निर्माण, मिली चेतावनी

शिकायतकर्ता ने करवाया अवैध निर्माण, मिली चेतावनी

Tue, 06 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने करवाया अवैध निर्माण, मिली चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रसूलाबाद।
सरकारी जमीन पर कब्जा किए लोग जमीनों से कब्जे छोड़ दें, अन्यथा अवैध निर्माण ध्वस्त करवा दिए जाएंगे। यह चेतावनी कठारा और भारामऊ गांव में अवैध निर्माण गिरवाने के लिए एसडीएम राजीव पांडेय ने अवैध कब्जेदारों को दी। वहीं, शिकायत कर्ता के अवैध निर्माण करने पर एसडीएम ने चेतावनी दी है।

रसूलाबाद कस्बे के कठारा में रास्ते की गाटा संख्या 1064 पर श्रीप्रकाश, सुदामा आदि कब्जा किए थे। शिकायत राकेश मिश्रा व ग्राम प्रधान ने की थी। सोमवार को एसडीएम ने एंटी भू-माफि या टीम के लेखपाल विजय शंकर शुक्ला आदि के साथ कठारा पहुंचे और अवैध कब्जों को ध्वस्त करवा दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता राकेश मिश्रा से भी रास्ते में बनाया गया अवैध पक्का निर्माण हटाने के लिए कहा। न हटाने पर सख्त कार्यवाई की चेतावनी दी। इसके बाद भारामऊ गांव पहुंचे और रास्ते पर अवैध कब्जा करवाने वाले महेश शुक्ला आदि के चबूतरा आदि निर्माण गिरवाए। इसकी शिकायत सीमा देवी ने की थी। एसडीएम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा उन लोगों ने पुन: कब्जे किए तो उनके कब्जे गिरवाकर उसका खर्च भी उनसे वसूला जाएगा।
विज्ञापन


- एसडीएम ने कठारा में गिरवाए अवैध कब्जे
- सरकारी जमीनों से कब्जे छोड़ें अन्यथा ध्वस्त होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed