{"_id":"5c6306febdec227367367039","slug":"141549993726-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दो आरोपी धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के दो आरोपी धरे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ दुराचार के दो आरोपियों को दबोचकर परिजनों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपी रिश्तेदार बताए गए हैं।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सीमावर्ती छतरपुर जनपद के बरत (नौगांव) गांव निवासी अजय उर्फ बहोरन सिंह (22) और अलोपा (टीकमगढ़) गांव निवासी अमर सिंह (22) सोमवार को घर आए थे। एक आरोपी रिश्ते में किशोरी का जीजा लगता है।
किशोरी के पिता ने बताया कि घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। दोनों ने उसके साथ दुराचार किया।
परिजनों ने दोनों आरोपियों को मौके पर दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ में पिता ने आरेापी के विरुद्ध थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि 10 दिन पूर्व किशोरी दुकान में थी। दोपहर को गांव का युवक नरेंद्र वर्मा दुकान पर आया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा।
शोर मचाने पर भाग गया। एसएसआई रामबाबू यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।