{"_id":"5be86ee0bdec2269bf7d7f38","slug":"141541959392-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब मामले के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब मामले के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा(कानपुर देहात)। जहरीली शराब पीने से मड़ौली क्षेत्र में हुई करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी को रविवार को पुलिस ने जांच अधिकारी सीओ स्वरूप नगर द्वारा कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया।
बता दे कि मई माह में मड़ौली गांव में जहरीली शराब पीने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस जांच में बैरी गांव निवासी आलोक मिश्रा का नाम आने के बाद वह फरार चल रहा था। शनिवार को आरोपी को पुलिस ने रूरा तिराहे पर लग्जरी वाहन समेत धर दबोचा था, शनिवार की देर रात तक आरोपी से पूछताछ चलती रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जांच अधिकारी सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण ने बताया कि शराब कांड मामले की जांच में उक्त आरोपी की संलिप्तता प्रकाश में आई थी, जिसके बाद से ही यह फरार चल रहा था।