फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आलू की अगैती खेती से कमा रहे दोहरा मुनाफा

आलू की अगैती खेती से कमा रहे दोहरा मुनाफा

Sat, 03 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आलू की अगैती खेती से कमा रहे दोहरा मुनाफा
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान आलू की अगैती खेती कर दोहरा मुनाफा कमा रहे हैं। नवंबर माह में ही आलू की पैदावार होने से किसानों को दूसरी फसल पैदा करने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन



नगर के अलावा क्षेत्र के ग्राम हसनापुर, नसिरापुर, हैबतपुर, नेवल, जगटापुर सहित एक दर्जन गांवों के किसानों ने सितंबर के प्रथम सप्ताह में ही आलू की फसल बो दी थी। यह फसल नवंबर के अंत तक तैयार हो जाती है। सितंबर माह में बोई जाने वाली फसल आम फसल की अपेक्षा साइज में छोटी होती है।
विज्ञापन


हालांकि समय से बाजार में नया आलू आ जाने से किसानों को इसका अच्छा भाव मिल जाता है। इसके अलावा ठंड में पाला आदि का प्रकोप भी फसल को नहीं झेलना पड़ता। उधर आलू की खुदाई करने के बाद किसान गेहूं की फसल भी समय से बो लेते हैं। इससे किसानों को दोहरी फसल का लाभ मिल जाता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार दोबारा आलू की फसल में कीड़े लगने की संभावना अधिक रहती है। जबकि अगैती फसल के बाद गेहूं की फसल लाभ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने कमाया लाभ
ग्राम हसनापुर के किसान सरोज कटियार, हैबतपुर के अवधेश कटियार, नसिरापुर के सुशील कटियार और जगटापुर के सुलेख कटियार बताते हैं कि आलू की अगैती खेती किसानों के लिए वरदान साबित होती है। बाजार में नई फसल का अच्छा भाव भी मिल जाता है।



-समय से र्बोआई होने से फसल में नहीं लगता कीड़ा
- खेत खाली होने से दूसरी फसल बोने का भी मिल जाता है समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed