फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत

मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत

Thu, 25 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत
घाटमपुर (कानपुर)। रेउना कस्बे में बुधवार की शाम मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए सीएचसी लाया गया लेकिन, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव पारा (सरिगवां) निवासी वृद्ध गयाप्रसाद (68) रेउना कस्बे में बकरी पालन करके अपना परिवार चलाता था। बुधवार की शाम वह खारजा नहर के किनारे बकरियां चराने गया था। एक पेड़ पर लग्गी से बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने शुरू किए। उसी पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा था। पत्ते तोड़ते समय उनका छत्ता टूट गया। इससे गुस्साई मधुमक्खियों ने चरवाहे गयाप्रसाद और उसकी बकरियों के ऊपर हमला कर दिया। गयाप्रसाद जबतक कुछ समझ पाता तबतक सैकड़ों मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। वहीं, कई बकरियां भी हमले का शिकार हुईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मधुमक्खियों का हमला शांत हुआ तो लोग वहां पहुंचे और घायल पड़े चरवाहे को वाहन में लादकर अस्पताल भेजा। सीएचसी घाटमपुर पहुंचते-पहुंचते वृद्ध गयाप्रसाद ने दम तोड़ दिया। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजन शव को लेकर वापस रेउना लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउना चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध चरवाहे की मौत मधुमक्खियों के हमले से हुई है। यदि उसके परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना चाहेंगे तो शव पीएम के लिए भेजा जाएगा। रेउना कसबा निवासी सपा नेता और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सोमवती संखवार ने बताया कि गयाप्रसाद बेहद गरीब था। बकरी पालन करके वह किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed