{"_id":"5b5777ea4f1c1bac7d8b4907","slug":"141532458986-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ के विरोध में लोग भड़के, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ के विरोध में लोग भड़के, हंगामा
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जालौन। ऐतिहासिक पक्के तालाब के पास एक चबूतरे पर स्थिति धर्मस्थल से सोमवार रात छेड़छाड़ करने के विरोध में मंगलवार सुबह लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर में ऐतिहासिक पक्का तालाब है। इसी तालाब के किनारे एक चबूतरे पर वर्षों से एक धार्मिक स्थल स्थापित है। सोमवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने धर्मस्थल पर छेड़छाड़ कर दी। मंगलवार की सुबह जब लोग टहलने पहुंचे तो उन्हें धर्मस्थल से छेड़छाड़ दिखाई पड़ी।
धर्मस्थल में छेड़छाड़ की जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ संजय शर्मा, कोतवाल संजय गुप्ता, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र आदि पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने उत्तेजित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और धर्मस्थल को सही कराया। भगवती प्रसाद मिश्रा, चतुर कुशवाहा, विद्या सागर मिश्रा, अमित शिवहरे, महेंद्र शिवहरे, संजय गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, पप्पू सोनी, आलोक शिवहरे, सतीश कुमार आदि ने पुलिस से नगर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।