फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा काबिज

सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा काबिज

Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा काबिज
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। कृषक सेवा सहकारी समिति जहानगंज में भाजपा की अर्चना कटियार ने सपा के श्याम सिंह को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं कृषक सेवा सहकारी समिति महरूपुर बीजल में भाजपा के महेश कटियार अध्यक्ष और मनोरमा देवी पत्नी नेत्रपाल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन


कृषक सेवा सहकारी समिति जहानगंज में अध्यक्ष पद के लिए सपा के श्याम सिंह यादव और भाजपा से अर्चना कटियार पत्नी रामेंद्र कटियार के बीच मुकाबला हुआ। श्याम सिंह को तीन और अर्चना कटियार को छह वोट मिले। मतगणना से पहले ही सपा प्रत्याशी मौके से चले गए। चुनाव अधिकारी हरसुखलाल ने उन्हें कई फोन किए लेकिन वह नहीं आए। आधा घंटा इंतजार करने के बाद चुनाव अधिकारी की देखरेख में वोटों की गिनती हुई, जिसमें चुनाव
विज्ञापन


अधिकारी ने अर्चना कटियार को तीन मतों से विजयी घोषित किया। यहां उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार निर्विरोध चुने गए। विजेताओं को भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट रणवीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विमल कटियार, दिनेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर भदौरिया, राजीव दुबे, विनय दीक्षित और अतर सिंह कटियार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कृषक सेवा समिति महरूपुर बीजल में अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाले भाजपा प्रत्याशी महेश कटियार और उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वालीं भाजपा प्रत्याशी मनोरमा देवी पत्नी नेत्रपाल के खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। चुनाव अधिकारी सुखलाल ने दोनों को निर्विरोध क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। विजेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सचिव नरेशपाल आदि मौजूद रहे।

सहकारी समिति चुनाव में भाजपा का दबदबा
जहानगंज में अर्चना सपा के श्याम सिंह को शिकस्त देकर अध्यक्ष बनीं
महरूपुर में निर्विरोध भाजपा के महेश अध्यक्ष व मनोरमा उपाध्यक्ष बने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed