फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो घरों से ढाई लाख का माल चोरी

दो घरों से ढाई लाख का माल चोरी

Sun, 18 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो घरों से ढाई लाख का माल चोरी
मोहम्मदाबाद। गांव नगला मोती में शनिवार की रात चोर दो घरों से 2.50 लाख रुपयों की चोरी कर ले गए। एक घर में चोर मुख्य गेट के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा गए। सुबह परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी ने कुंडी खोली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव नगला मोती निवासी ओम प्रकाश यादव का मकान सड़क के नजदीक है। शनिवार की रात चोर दीवार फांद कर उसके घर में घुस गए। जिस कमरे में ओम प्रकाश लेटे हुए थे, उस कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे जेवर, कपड़े व करीब 40 हजार रुपये नगद चोरी
विज्ञापन


कर ले गए। इसकी जानकारी रविवार की सुबह ओम प्रकाश को हुई। इसके पड़ोस में सर्वेश यादव का घर है। इसके घर में भी चोर रात में दीवार फांद कर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखे जेवर, कपड़े व करीब 40 हजार रुपये निकाल ले गए। चोर जाते समय सर्वेश यादव के घर के मुख्य गेट की
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडी को बाहर से लगा गए। रविवार सुबह जब सर्वेश उठे तो दूसरे कमरे में सामान फैला मिला। यह देखकर वह हैरान रह गए। मुख्य गेट खोलने आए तो बाहर से कुंडी लगी थी। तब शोर मचाने पर पड़ोसी आए, उन्होंने दरवाजे मेें लगी कुंडी खोली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। ओम प्रकाश ने बताया कि उसके घर से करीब 1.30 लाख की चोरी हुई है। सर्वेश ने बताया कि उसके घर से करीब 1.20 लाख की चोरी हुई है।
दो घरों से चोरों ने 2.50 लाख का माल उड़ाया
एक घर में बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा गए चोर
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed