फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डकैती कांड का मास्टरमाइंट जेल गया

डकैती कांड का मास्टरमाइंट जेल गया

Thu, 08 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डकैती कांड का मास्टरमाइंट जेल गया
कायमगंज। कुबेरपुर गांव में दंपति की हत्या कर डकैती की घटना को अंजाम देने की साजिश रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद के घर में डकैती पड़ने की झूठी कहानी गढ़ी थी। इसका खुलासा बदमाशों के लखनऊ एसटीएफ के पकड़े जाने पर हुआ। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



25 जनवरी की रात गांव कुबेरपुर में राशिद खां और उसकी पत्नी की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घर से लाखों रुपये के जेवर व नगदी लूट ले गए थे। उसी रात बदमाशों ने इसी गांव के नसीम के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैत नसीम के पुत्र फहीम का अपहरण कर अपने साथ ले गए। जिसको बाद में बदमाशों ने बाग
विज्ञापन


के पास छोड़ दिया और भगा दिया। फहीम की यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी। पुलिस ने फहीम को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की। लखनऊ की एसटीएफ ने मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि फहीम ही राशिद के घर बदमाशों को लेकर गया था। उसने दरवाजा खुलवाया था। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद और पत्नी ने फहीम को पहचान लिया था। इस कारण बदमाशों ने राशिद और उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। फहीम ने अपने घर में डकैती की झूठी कहानी बनाई। एसएसआई आरएस वर्मा ने बताया कि नसीम के पुत्र फहीम की निशानदेही पर कलाखेला स्थित एक तालाब से एक बंदूक और तमंचा बरामद किया गया था। फहीम ने डकैती की घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी।



फहीम को घटना की पूरी जानकारी थी और बदमाश फहीम को राशिद खां के घर तक लेकर भी गया था। राशिद खां व उनकी पत्नी की मौत के बाद फहीम अपने घर आया और तमंचे से एक फायर किया। घटना के बाद फहीम पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। गुरुवार को कोतवाली ने मामले का खुलासा कर दिया। बुधवार को कोतवाली पुलिस के एसआई प्रमोद कुमार पांडेय व हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने फहीम को सूचना पर टेडीकोन स्थित छायागृह से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा 1 कारतूस बरामद किए हैं।
डकैती कांड का मास्टरमाइंड जेल गया
आरोपी ने अपने घर में डकैती की झूठी कहानी गढ़ी थी, लखनऊ एसटीएफ की पूछताछ में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed