{"_id":"5a2eca674f1c1b59678c1812","slug":"141513015911-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का शव ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का शव ट्रैक पर मिला
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पैसेंजर ट्रेन से संदिग्ध अवस्था में कटकर किशोरी की मौत हो गई। गांव के चौकीदार ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शहर के फूटा कुंआ निवासी निकिता (15) पुत्री विजय प्रजापति का शव रविवार को शाम बांदा-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर डिंगवाही रेलवे स्टेशन के नजदीक ग्रामीणों ने पड़ा मिला।
पेशे से राजमिस्त्री पिता ने बताया कि घटना वाले दिन वह सुबह काम पर चला गया था। पत्नी लीलावती खेत में थी। तभी निकिता घर से लापता हो गई। वह 8वीं तक पढ़ी थी। उधर, मृतका की मां ने बताया कि निकिता को कई वर्षो से मिर्गी का दौरा पड़ने की बीमारी थी। कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया की घटना की जांच की जारी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है।