{"_id":"59aef1ce4f1c1b0f088b4720","slug":"141504637390-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर माह वेतन से कटेगा शिक्षकों का आयकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर माह वेतन से कटेगा शिक्षकों का आयकर
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों पर अब आयकर कटौती का भार एकदम से नहीं डाला जाएगा। अब उनके वेतन से प्रतिमाह आयकर कटौती होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा लेखाधिकारी ने सभी बीईओ को पत्र भेज जानकारी दी है।
आदेश में बताया गया है कि बेसिक शिक्षकों को पहले आयकर उनके फरवरी माह के वेतन से काट लिया जाता था। जिससे अधिकतर शिक्षकों के वेतन का काफी भाग कट जाने के कारण उनके सामने आर्थिक समस्या आ जाती थी और कुछ मामलों में वेतन से आयकर अधिक होने पर भी उनके आयकर की भरपाई करना कठिन होता था।
इसलिए सभी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए उनकी ग्रेड पे के अनुसार सितंबर माह से प्रति माह कटौती करी जाए।
आदेश में 4200 ग्रेड पे से 5400 ग्रेड पे तक वेतन से प्रति माह आयकर कटौती निम्नतम 1000 से लेकर 2500 रुपये तक है। जिसके लिए सभी बीईओ कार्यालय के वेतन प्रभारी कर्मचारियों का डाटा बना कर वित्त एवं लेखा विभाग को देंगे। इस फैसले से शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।