फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   14 year old girl harassed by molestation attempted self immolation in hamirpur

हमीरपुर: छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई

Tue, 30 Mar 2021 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Mar 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
14 year old girl harassed by molestation attempted self immolation in hamirpur
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के पारा रैपुरा गांव में छेड़खानी से परेशान छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालात में सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर छात्रा को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


पारा रैपुरा गांव निवासी 14 वर्षीय बेटी कस्बे के सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसने आरोप लगाया है कि गांव निवासी एक किशोर उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता है। जब वह विरोध करती है तो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन


यह बात छात्रा ने अपनी मां को बताई। मां ने घटना से पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध छात्रा ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां छात्रा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed