फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   14 people including an innocent child died due to heat and fever in Mahoba

जानलेवा हुई गर्मी: महोबा में लू और बुखार से मासूम समेत 14 की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

Thu, 30 May 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 May 2024 05:29 PM IST
सार

गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लू और बुखार की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सक बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
14 people including an innocent child died due to heat and fever in Mahoba
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े जानलेवा बन गए हैं। गुरुवार को लू व बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत 14 लोगों की मौत हो गई। तीन दिन के अंदर गर्मी से 28 लोगों की जान चुकी है। वहीं 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उनका जिला अस्पताल के वार्डों में चल रहा है। डॉक्टर दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड की पठारी धरती पर आग उगलती सूर्य की किरणों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जरा सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। थाना श्रीनगर के पिपरामाफ निवासी अनंता विश्वकर्मा (25) गुरुवार की जानवरों को पानी पिलाने पशुबाड़े गया था। पानी पिलाते समय वह अचानक गश खाकर गिर गया। जब परिजन पशुबाड़े पहुंचे तो अचेत अवस्था में उसे अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना महोबकंठ के बम्हौरी कुर्मिन निवासी शिवदयाल अहिरवार (68) जानवर चराने खेत गया था।
विज्ञापन

जहां लू लगने से खेत पर अचेत होकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी गांव के संतू अहिरवार की पत्नी प्रेमा अहिरवार (68) शौचक्रिया के लिए खेत गई थी। वापस लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। कस्बा बेलाताल निवासी हबीब अहमद (60) को लू लगने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना खरेला के कुड़ार निवासी गुलाब (50) खेत पर काम कर रहा था। तभी लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना खन्ना के तमौरा निवासी आशाराम (70) बकरियां चराने खेत गया था।

लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहपहाड़ी निवासी खुम्मी (65), जंटपुरा पनवाड़ी निवासी परमलाल (45) व चिचारा निवासी प्रेमा (55) की भी लू लगने से मौत हो गई। जनपद छतरपुर के कैथोकर निवासी लच्छी (70) को लू लगने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना खन्ना के बरभौली निवासी लालाभाई (54) खेत से बकरियां चराकर घर लौटा। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल बांदा ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना खरेला के टिकरी निवासी मलखान (70) को बुखार आने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। करहरा निवासी विनोद के दो माह के बेटे निखिल को दो दिन से बुखार आ रहा था। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना कबरई के गंज निवासी बरदानी की आठ माह की बेटी मोहिनी की अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed