फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   137 players selected for Kho-Kho Premier League auction

Kanpur News: खो-खो प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लिए 137 खिलाड़ी चयनित

Thu, 23 Jul 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
137 players selected for Kho-Kho Premier League auction
कानपुर। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के लिए खिलाड़ियों की ग्रेडिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। ट्रायल में शामिल 160 खिलाड़ियों में से 137 ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ऑक्शन के लिए जगह बनाई है। ऑक्शन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने डिफेंडर, अटैकर और ऑलराउंडर श्रेणियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन कर हुए उन्हें तीन ग्रेड में वर्गीकृत किया। ग्रेडिंग प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सत्य प्रकाश तिवारी और नवनीत वर्मा (रायबरेली), प्रमोद यादव (यूपी पुलिस खो-खो कोच), संतोष कुमार सिंह (सचिव, कौशांबी जिला खो-खो संघ), शिवलाल यादव (चयनकर्ता, कानपुर जिला खो-खो संघ) और महेश चंद्र झा (चेयरमैन तकनीकी बोर्ड कानपुर जिला खो-खो संघ) ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन की तारीख का भी आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। कानपुर जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन कुमार सोनकर, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन रामजी प्रजापति, संयुक्त सचिव आनंद कुमार, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed