{"_id":"61c77bcb8a1e3016547bebc1","slug":"136-youths-of-kanpur-dehat-got-smartphones-and-64-got-tablets-in-lucknow-akbarpur-news-knp671709892","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कानपुर देहात के 136 युवाओं को स्मार्टफोन और 64 को मिले टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कानपुर देहात के 136 युवाओं को स्मार्टफोन और 64 को मिले टैबलेट
विज्ञापन
कानपुर देहात। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को समारोह में सीएम योगी आदित्य नाथ ने जिले के दो सौ युवाओं को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया। इसमें 136 युवाओं को स्मार्ट फोन व 64 को टैबलेट दिया गया है।
इससे युवाओं को डीजी शक्ति अध्ययन एप से ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा और उन्हें पढ़ाई में सहूलियत होगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर जिले के स्नातक व परास्नातक युवाओं को सीएम के हाथों तकनीकी तौर पर अपग्रेट होने का तोहफा मिला है।
राजकीय डिग्री कॉलेज अकबरपुर, अकबरपुर महाविद्यालय, रामजानकरी महाविद्यालय बैरी असई के 20-20, महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक अकबरपुर के 30, राजकीय पॉलीटेक्निक सिकंदरा के 25 युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन मिले।
विज्ञापन
वहीं, प्रेमा कटियार महाविद्यालय, पूज्य भाऊराव देवरस महाविद्यालय, सरला द्विवेदी महाविद्यालय के 15-15, रामस्वरूप ग्रामोद्योग महाविद्यालय पुखरायां के 17, गुढ़ादेवी महाविद्यालय डेरापुर के 13 व दर्शन सिंह महाविद्यालय कंचौसी के 10 युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन मिले।
चिह्नित युवा शनिवार की सुबह छह बजे चार बसों से लखनऊ रवाना किए गए थे। जहां पर वह समारोह में शामिल हुए। लैपटॉप व टैबलेट पाकर युवाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखी।