{"_id":"6123f7278ebc3e678e1fccda","slug":"13582-candidates-will-give-pet-today-akbarpur-news-knp6478384198","type":"story","status":"publish","title_hn":"13582 अभ्यार्थी आज देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13582 अभ्यार्थी आज देंगे पीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23पीयूकेपी2- आरएसजीयू पीजी कॉलेज में परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते स्टेटिक मजिस्ट्रेट। संवाद
13582 अभ्यार्थी आज देंगे पीईटी
परिषदीय विद्यालय के करीब 400 शिक्षकों को बनाया कक्ष निरीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात/पुखरायां। उत्तर प्रदेश चयन सेवा आयोग की तरफ से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) आज 27 केंद्रों में दो पॉलियों में होगी। हर कॉलेज में कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। परीक्षा में 13582 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पीईटी के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर डिग्री कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, सरला देवी डिग्री कॉलेज, ब्राइट एंजिल, नवाब सिंह इंटर कॉलेज कुंभी, चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज भुगनियापुर, जसवंत सिंह स्मारक विद्यालय माती को केंद्र बनाया गया है। इसके साथ त्रिलोकी इंटर कॉलेज जैनपुर, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फत्तेपुर रोशनाई, ओंकारेश्वर शिक्षण संस्थान रनियां, प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज बारा, कुंदन लाल शुक्ल महाविद्यालय रनियां, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, नेशनल इंटर कॉलेज पुखरायां, रामस्वरुप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां, रामस्वरुप ग्रामोद्योग डिग्री कॉलेज पुखरायां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां, विवेकानंद इंटर कॉलेज पुखरायां, शिववती शिवनंदन डिग्री कॉलेज पुखरायां को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं श्रीराम दुलारे कॉलेज सरायं, नेहरू इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, भारतीय विद्यापीठ राजपुर, ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली, नेहरु इंटर कॉलेज रसधान, मां अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज कांधी, मालवीय इंटर कॉलेज मुंगीसापुर में भी परीक्षा होगी। इन केंद्रों में परिषदीय विद्यालय के करीब 400 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाई गई है। सीसीटीवी निगरानी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा होगी। हर केंद्र में कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। पहली पॉली सुबह 10 से 12 बजे तक द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए सचल दल केंद्रों में गश्त करते रहेंगे। वहीं पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज में सोमवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. देवेंद्र सिंह सचान ने प्राचार्य डॉ. मुकेशचंद्र द्विवेदी, डॉ. पर्वत सिंह और संजय सिंह के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी।