फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1325 high school students skipped the maths paper

Kanpur News: हाईस्कूल के 1325 परीक्षार्थियों ने छोड़ा गणित का पेपर

Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
1325 high school students skipped the maths paper
परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल के गणित एवं इंटरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा का पेपर हुआ। दूसरी पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य एवं इंटर के नागरिक शास्त्र विषय के प्रश्नपत्रों की परीक्षा हुई। पहली पाली में 69 एवं द्वितीय पाली में 64 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल में 18136 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 16811 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1325 परीक्षार्थियों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में 2894 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2740 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल 1479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

राज्य पर्यवेक्षक राजू राणा की ओर से राममनोहर लोहिया कालेज धनुंआ, मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज रायनगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर का निरीक्षण किया गया। वहीं डीआईओएस मनोज कुमार, सचल दल प्रभारी धमेंद्र कुमार, नीता कटारिया, पूरन सिंह पाल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed