फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

कोरोना से पाँच की मौत, 320 नए संक्रमित मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कोरोना से शुक्रवार को पाँच और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर मरीजो को डायबिटीज, हाइपरटेंशन भी था। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है। 320 नए रोगी भी मिले, इन्हें मिलाकर ऐसे मरीजों की संख्या 16468 हो गई है। 72 मरीजो की स्वास्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी की गई। 135 अन्य मरीजो ने होम आइसोलेशन ने पूरा किया। कोरोना के इलाज के दौरान बर्रा निवासी 46 वर्षीय महिला पुराना कानपुर देवासी 64 वर्षीय महिला स्वरूप नगर निवासी 68 वर्षीय पुरुष वे दोनों निवासी 63 वर्षीय पुरुष की हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इसी तरह स्वरूप नगर निवासी कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय महिला ने नारायणा में उपचार के दौरण दम तोड़ दिया। इन मोहल्लों मैं मिले नए मरीज मस्वानपुर, रावतपुर, श्याम नगर, बर्रा 2, किसान नगर, पनकी, कल्याणपुर, केशव नगर, जूही, कोयला नगर, काकादेव, नवीन नगर, नौबस्ता, चौबेपुर, साकेत नगर, हर्ष नगर, पांडु नगर, किदवई नगर, फीलखाना, सर्वोदय नगर, जरौली, स्वर्ण जयंती विहार, विजय नगर, गोविंद नगर, गुजैनी, सिविल लाइंस, लाल बंगला, स्वरूप नगर आदि। 4652 नमूने लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 4652 लोगों के नमूने लिए। इनमें से 2945 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिनमें से 198 लोगो के कोरोना संक्रमित होने का पता चला। इसी तरह आरटी पीसीआर मशीन से जांच के लिए 1618 नमूने लिए गए। ट्रू नेट और सीवी नॉट मशीन से भी 89 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed